रेवांचल टाइम्स - प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी पिंडरई स्पोर्ट्स क्लब की ओर से हाईस्कूल पिंडरई मैदान में ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट के प्रायोजक एवं बतोर उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य वेदप्रकाश फग्गन सिंह कुलस्ते ने फीता काटकर किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र राजपूत, प्रतीक तिवारी, वंदना तेकाम, आनंद सिंह राजपूत, प्रजय जैन, आशीष जैन, विष्णु गुमास्ता, प्रमोद राजपूत, केलाश चंद जैन, शेख कुरबानी, शेख मकबूल, संदीप मरकाम, सोनू भलावी, अलोक तिवारी, सुधीर नामदेव मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का विधिवत शुभारंभ कराया। टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा ले रही है। इसमें विजेता को 31000 हजार रूपये नकद और ट्रॉफी, उप विजेता को 21000 रूपये और ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट फिल्डर के साथ आकर्षक पुरस्कार मे जितेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा प्रत्येक मैच मे कोई भी खिलाड़ी के द्वारा 6 छक्के मारने पर 5100 रूपये एवं तीन छक्के मारने पर 500 रूपये की राशि तथा हेट्रिक विकेट लेने पर बॉलर को 500 रूपये की राशि भी प्रदान किया जाएगा |
गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन नैनपुर ने जीता उद्धाटन मैच
इधर उद्घाटन के मौके पर अतिथियो ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। आयोजन समिति को बधाई देते हुये खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग उनके द्वारा दिया जाएगा। उद्घाटन मैच गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन नैनपुर बनाम घटेरी के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुये घटेरी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाबी पारी खेलते हुये गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन नैनपुर की टीम ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर मैच को तीन ओवर पहले जीत लिया। मौके पर आयोजन समिति पिंडरई स्पोर्ट्स क्लब के सभी सदस्य एवं पदाधिकारीगण के दर्शाकों का जमावड़ा देखने को मिला |
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment